विज्ञापन

New Bhojpuri Song: कल्पना पटवारी का 21 साल पुराना गाना, जिसका रीमिक्स ला रहीं अक्षरा सिंह, टीजर ने मचाया तहलका

[inb_subtitle]

Author Picture
onlineportalservices@gmail.Com
April 1, 2026
Author Picture
Published On: April 1, 2026

विज्ञापन

New Bhojpuri Song: कल्पना पटवारी का 21 साल पुराना गाना, जिसका रीमिक्स ला रहीं अक्षरा सिंह, टीजर ने मचाया तहलका

New Bhojpuri Song Update: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक बार फिर पुराने हिट गानों का जादू लौटता नजर आ रहा है और इस बार चर्चा में है, 21 साल पुराना सुपरहिट गाना. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो है ‘एगो चुम्मा ले ला राजा जी’. कभी अपनी लिरिक्स और देसी अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वाला ये गाना अब नए अवतार में वापसी करने जा रहा है. खास बात ये है कि इस आइकॉनिक ट्रैक को रीमिक्स करके ला रही हैं भोजपुरी की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जिनका अंदाज पहले ही फैंस के दिलों पर राज करता है.

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं, सिनेमा में एक्टिव होने के साथ ही साथ वो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही अक्षरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपकमिंग सॉन्ग की अनाउंसमेंट की है और साथ ही में इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया. टीजर में अक्षरा सिंह के साथ एक्टर सनम जौहर नजर आ रहे हैं. गाने की बात करें, तो इसे कल्पना पटवारी ने गाया है.

2005 में आया था गाना

हालांकि, अक्षया सिंह के गाने का टाइटल, ‘चुम्मा ले ला राजा जी’ है, जिसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. वहीं असल गाने की बात करें, तो ये गाना साल 2005 में रिलीज हुआ था, उस वक्त इस गाने को खूब पसंद किया गया था. इस नए वर्जन के लिए भी उसी गाने का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन टीजर देखने से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाने के कुछ-कुछ बोल भी बदले गए हैं. लोग इस गाने के लिए एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग, जिसका भोजपुरी वर्जन बना चुके हैं पवन सिंह, 33 साल पुराना गाना भी है शामिल

गाने को दिया है मॉडर्न टच

कमाल की बात है कि पुराने गाने की झलक को बरकरार रखते हुए उसमें मॉडर्न टच दिया है. यही वजह है कि पुराने दौर के फैंस को जहां नॉस्टैल्जिया फील हो रहा है, वहीं नई जनरेशन भी इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही है. अक्षरा सिंह इस गाने को नए म्यूजिक, बीट्स और विजुअल्स के साथ पेश करने जा रही हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ने की उम्मीद है. टीजर में दिख रहे दमदार डांस मूव्स और हाई एनर्जी बीट्स इस बात का इशारा दे रहे हैं कि पूरा गाना रिलीज होते ही वायरल होने वाला है.


Leave a Comment