विज्ञापन

Dragon: जूनियर NTR को बड़ा झटका! खूंखार विलेन बने एक्टर ने बीच में ही छोड़ी फिल्म, क्या है वजह?

[inb_subtitle]

Author Picture
onlineportalservices@gmail.Com
April 1, 2026
Author Picture
Published On: April 1, 2026

विज्ञापन

Dragon: न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. कुछ इस साल रिलीज होगी, तो कुछ का इंतजार अगले साल तक करना होगा. इसी लिस्ट में जूनियर NTR की फिल्म DRAGON भी शामिल है. फिल्म पर लंबे वक्त से प्रशांत नील काम कर रहे हैं, खुद एक्टर भी एक-एक सीन को परफेक्शन के साथ पूरा कर रहे हैं. हाल ही में जानकारी मिली थी कि अनिल कपूर से विलेन के रोल के लिए बातचीत हो रही है. जबकि, खुद भी एक्टर कुछ महीने पहले ही अपनी स्टोरी पर जूनियर NTR की फिल्म का पोस्टर शेयर कर चुके हैं. हालांकि, अनिल कपूर विलेन हैं या नहीं, फिलहाल इसकी तो कोई जानकारी नहीं है. पर सच में जो एक्टर DRAGON में विलेन बनने वाला था, उसने बीच में ही पिक्चर छोड़ दी है. लंबे इंतजार के बाद एक्टर ने यह फैसला किया है. क्या है वजह जान लीजिए.

दरअसल ड्रैगन’ को कब रिलीज किया जाएगा, यह मेकर्स की तरफ से फिलहाल बताया नहीं गया है. लेकिन साल 2025 जूनियर NTR के लिए बिल्कुल भी खास नहीं रहा. उन्होंने WAR 2 से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, वो फिल्म में खूंखार विलेन बने हुए थे. पर ऋतिक रोशन की पिक्चर बुरी तरह से पिट गई. जिसे लेकर काफी ट्रोल भी हुए थे. खैर, लंबे वक्त से ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं, लेकिन उसे लेकर मेकर्स को टेंशन देने वाली खबर आ रही हैं.

जूनियर NTR की किसने छोड़ी फिल्म?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मलयालम एक्टर Tovino Thomas को
‘ड्रैगन’ में विलेन का रोल करने के लिए चुना गया था. जिसमें जूनियर NTR लीड रोल में हैं और प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. अब पता लगा कि टोविनो थॉमस ने यह फिल्म छोड़ दी है. जिसकी वजह बताई गई फिल्म की शूटिंग में देरी. खुद टोविनो थॉमस ने कहा कि, ”इस फिल्म के लिए डेट्स निकालना बहुत मुश्किल है. इसलिए वो यह फिल्म नहीं कर रहे हैं.” साथ ही बोले- ”मुझे तेलुगू फिल्में करना बहुत पसंद है, पर मलयालम इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बहुत अलग है. हम एक मलयालम फिल्म को एक शेड्यूल में पूरा कर लेते हैं, लेकिन तेलुगु में फिल्में कई शेड्यूल में शूट की जाती हैं. एक ही समय पर कई फिल्में लेना पसंद नहीं है. इसी तरह मैंने इतनी सारी फिल्में की हैं. तेलुगु फिल्में ज्यादा बड़ी होती हैं. अगर मैं एक तेलुगु फिल्म करता हूं, तो इसका असर 4-5 मलयालम फिल्मों पर पड़ेगा.”

आगे एक्टर ने कहा कि उनके लिए अपनी कमिटमेंट्स तोड़ना बहुत मुश्किल है. अगर कोई ऐसा तेलुगु ऑफर मिलता है जो एक ही शेड्यूल में पूरा हो जाए, तो वो उसे करना पसंद करेंगे. हाल ही में जानकारी मिली थी कि Dragon की टीम ने जॉर्डन में एक लंबा शेड्यूल पूरा किया है. फिलहाल शेड्यूल हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में चल रहा है.

 

Leave a Comment